डाइट सोलन में समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांग सशक्तीकरण केंद्र की और दिव्यांग व विशेष बच्चों के लिए तनावमुक्त और बेहतर महसूस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के नौ खंडों से आए बच्चे और अभिभावक भाग ले रहे हैं। इसमें बच्चों को थेरेपी करवाई जा रही हैं। साथ ही अभिभावकों को थेरेपी को लेकर जानकारी दी जा रही ताकि वो घर पर ही अपने बच्चों को थेरेपी करवा सकें। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त रहने के टिप्स दिए।