फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सुभाष वर्माणी बोले- तीन गुटों में बंटी है भाजपा, स्वास्थ्य मंत्री ईमानदार छवि के नेता

Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 04:01 PM IST

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा तीन गुटों में बंटी है व सरकार ने चुनावों को हाईजैक करने की कोशिश कभी नहीं की। उन्होंने कहा कि बीते कल चुनाव नगर निगम महापौर व उपमहापौर के जीतने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की ओर से की गई टिप्पणी पुरी तरह से निराधार है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ईमानदार मंत्री है व उन पर इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं गुटों में बंटी है, तभी भाजपा को अपने पार्षदों को देहरादून सहित अन्य स्थानों पर छुपाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यदि ऐसे ईमानदार मंत्री के खिलाफ की गई बयानबाजी पर कानून का सहारा लेना पड़े या सड़कों पर उतरना पड़े तो वह गुरेज नहीं करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें