फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मानसून में जिले में अभी तक 141 करोड़ रुपये का नुकसान

अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Sep 2025 05:44 PM IST

सोलन जिले में मानसून सीजन में अभी तक 141 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। जिला सोलन में सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग को हुआ है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशासन बारिश को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अलर्ट रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिला में अधिकतर सड़कों को खोल दिया गया है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी रोड को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला में पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था भी बहाल कर दी गई है। जहां जहाँ भी शिकायत आ रही है उसे ठीक किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें