फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: किसान जनता मंडी में अदरक के दाम गिरे, टमाटर 30 रुपये किलो पहुंचा

शहर के पुराने बस अड्डे पर लगने वाली किसान जनता मंडी में इस सप्ताह सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा गिरावट अदरक के भाव में दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह 100 रुपये किलो बिक रहा अदरक अब घटकर 60 रुपये किलो पहुंच गया है। मंडी में सब्जियां बेचने पहुंचे किसान अजय शर्मा के अनुसार अदरक की आवक बढ़ने के कारण इसके दाम में कमी आई है। मंडी में अधिक मात्रा में अदरक पहुंचने से किसानों को पिछले सप्ताह की तुलना में कम भाव मिल रहा है। किसान जनता मंडी में टमाटर का भाव भी अब 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे आम लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा आलू 30 रुपये और प्याज 60 रुपये किलो बिका। सब्जियों के अन्य भाव की बात करें तो फूलगोभी 40 रुपये किलो, भिंडी 50 रुपये किलो और बैंगन 60 रुपये किलो तक बिका। किसान जनता मंडी में सब्जियों के दाम मुख्य रूप से आवक और मांग के अनुसार बदल रहे हैं। जिस सब्जी की आवक अधिक हो रही है, उसके भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। अदरक के मामले में भी इस सप्ताह यही स्थिति देखने को मिली। स्थानीय खरीदारों के लिए मंडी में किसानों से सीधे सब्जियां खरीदने का विकल्प उपलब्ध रहता है। वहीं किसानों को भी अपनी उपज सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का मौका मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें