फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: टीबी मुक्त अभियान के तहत लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोलन जिला में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने और निशुल्क जांच करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीबी हारेगा, सोलन जीतेगा अभियान के तहत आज सोलन के वार्ड नंबर-12 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई। इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जांचें की गईं और दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। वहीं, टीबी के संदिग्ध मामलों को आगे की जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन जाने की सलाह दी गई, ताकि इस बीमारी को समय रहते रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग से आईं शिविर की संयोजक मोनिका गौतम ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीबी के बारे में जागरूक करना और उनकी शुगर, बीपी सहित अनेक जांचें करना है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और जो मरीज उन्हें टीबी के संदिग्ध लगे, उन्हें आवश्यक जांच करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सोलन से टीबी को जड़ से खत्म करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें