फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में चूक, जलती चक्करी लेकर पास पहुंचा व्यक्ति

सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित दशहरा मेले के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मेले में उमड़ी भीड़ के बीच से एक व्यक्ति जलती हुई चक्करी लेकर मंत्री के पास पहुंच गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। दशहरा मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में किसी व्यक्ति का जलती हुई चक्करी लेकर स्वास्थ्य मंत्री के नजदीक पहुंच जाना सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से स्वास्थ्य मंत्री भी नाराज हो गए और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लताड़ लगाई। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को वहां से जाने के निर्देश दिए गए। मेले में वीआईपी की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अहम होती है। ऐसे में इस घटना ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें