भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आपदा के इस दौर में जनता के बीच जाने की बजाय मुख्यमंत्री बिहार व दिल्ली में बैठे रहते हैं। आपदा में जहां भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच खड़े हैं, लेकिन प्रदेश सरकार प्रभावितों को अभी तक मदद नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि तीन साल प्रदेश सरकार ने भाजपा और केंद्र को गाली देकर निकाल दिए। लेकिन अब वह जनता के लिए भी काम करें। तीन माह में एक भी जनता की सेवा का कार्य कांग्रेस व इनके कार्यकर्ताओं ने नहीं किया। किसान बागवान परेशान हैं। सड़कें तक नहीं खुली हैं। भाजपा के लोग जनता के बीच जा रहे, इससे भी कांग्रेस परेशान हैं।