फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: पार्क का निरीक्षण करने पहुंची कमिश्नर, ठेकेदार को सही से काम करने के दिए निर्देश

अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Apr 2025 04:56 PM IST

सोलन शहर के माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। इसको लेकर आज नगर निगम की कमिश्नर एकता कपटा ने पार्क का निरीक्षण किया । वहां पर उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए बनाए जा रहे रास्ते के साइड पर लगने वाली रेलिंग को हटाने के निर्देश ठेकेदार को दिए और निर्देशित रेलिंग लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विकलांग जनों के लिए एक निर्धारित मापदंड के अनुसार रेलिंग लगाई जाती है, जिसका ठेकेदार द्वारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया था। उन्होंने कहा कि पार्क में पेंटिंग वर रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है जिसके लिए पूरे मापदंडों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा की पार्क में लोगों के बैठने के लिए बेंच लगा दिए गए हैं वहीं पार्क को हरा भरा करने का कार्य भी किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें