कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बड़ोग बायपास के एक निजी होटल के समीप सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं। इसके चलते बाईपास पर कुमारहट्टी से सोलन की ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इन वाहनों को कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क से डायवर्ट किया गया है। भूस्खलन करीब 7:30 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि जिस दौरान सड़क पर पत्थर गिरने शुरू हुए उस वक्त कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टला गया।