फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने विरोध स्वरूप विधायकों के लिए कटोरे में जमा की धनराशि

Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 01:00 PM IST

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने प्रदेश के विधायकों के खिलाफ सोलन के पुराने बस अड्डे पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर की अगुवाई में सभी ने एक कटोरे में विधायकों के लिए अनुदान राशि एकत्रित की। रूमित ने कहा कि प्रदेश में हमारे विधायक गरीब हैं, इसलिए उनके लिए धनराशि एकत्रित की जा रही है ताकि उनकी मदद की जा सके। क्योंकि हर विधानसभा सत्र में केवल उनकी सैलरी बढ़ाई जा रही है। आम जनता के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यह धनराशि सभी विधायकों के लिए मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें