बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में नालागढ़ में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही बांग्लादेश का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। नालागढ़ के मुख्य द्वार के सामने बर्फानी चौक में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शाम 5:00 बजे एकत्र हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के लिए बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और पुतला भी जलाया।