फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर के कंडा में घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने भगाया, लोगों में दहशत

Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 12:07 PM IST

धर्मपुर के कंडा स्थित एक घर में गुरुवार दोपहर को एक तेंदुआ घुस गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां उक्त घर में छत की तरफ से पहुंचे और दीवारों के ऊपर से तेंदुए को भगाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान काफी देर तक घर में तेंदुआ एक से दूसरे कमरे में भागता रहा। वहीं अंत में वह एक कमरे से बाहर निकाल कर जंगल की ओर भाग गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुए के इस तरह से घर में घुस जाने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है लोगों का कहना है कि अब तेंदुए रिहायशी इलाकों में घूम रहे हैं। जिससे अब उन्हें अपने बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लग रहा है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें