फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: गुरुकुल स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा, रामायण की झांकियों ने मोहा मन

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रावास के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकियां रहीं। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम और रावण के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाते हुए रामायण के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद भगवान श्रीराम के स्वरूप में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस आयोजन ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। दशहरा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें