फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शिक्षा निदेशक आशीष कौहली ने किया सीबीएसई धर्मपुर स्कूल का निरीक्षण, शिक्षकों से की चर्चा

प्रदेश के शिक्षा निदेशक आशीष कौहली ने धर्मपुर स्थित सीबीएसई स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पढ़ाई से संबंधित जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान शिक्षा निदेशक ने सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों से बातचीत कर स्कूल में दी जा रही शिक्षा, शिक्षण व्यवस्था और उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान शिक्षकों को एमबीडी की पुस्तकों से न पढ़ाने के निर्देश दिए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने शिक्षा निदेशक को स्कूल भवन की मरम्मत की जरूरत और अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उनके समक्ष रखे। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद और शिक्षकों से चर्चा के माध्यम से स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी ली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें