धनतेरस को लेकर सोलन शहर के बाजार में काफी भीड़ है। इस बार सर्राफा बाजार में तरह-तरह के ऑफर मिल रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही दुकानों में भीड़ रही। लोग धनतेरस को लेकर आभूषणों की बुकिंग करवा रहे हैं। इसके अलावा बर्तनों की दुकानों पर भी नए-नए बर्तन लगाए गए हैं। यहां पर भी कई तरह के ऑफर हैं। इस बार धनतेरस दो दिन है। इसका लोगों के साथ-साथ कारोबारी भी फायदा उठा रहे हैं। सर्राफा कारोबारी व भूषण ज्वैलर्स के मालिक विनय गुप्ता ने बताया कि धनतेरस इस बार दो दिन का है। ऐसे में अभी से लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं।