सोलन जिले में बीते करीब 40 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। अब तक करीब 70 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इससे जिले में दर्जनों सड़कें बंद पड़ी हैं। परवाणू-शिमला फोरलेन पर भी जगह-जगह मलबा व पत्थर गिर रहे हैं। साथ ही बिजली के कई ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। अभी भी बारिश का क्रम जारी है। हालांकि जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी थी। क्योंकि कई स्कूलों में भी बारिश के चलते दरारें आ गई हैं। वहीं आज बाजारों से भी भीड़ गायब है।