कंडाघाट और डेढ़घराट के बीच सड़क पर गलत दिशा से आ रही एक कार के सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल की सहायता की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।