सोलन शहर के ठोडो मैदान में जिला सोलन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से युवतियों के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट टीम के ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 20 युवतियों ने ट्रायल देकर टीम में जगह बनाने का प्रयास किया गया। इससे पहले अंडर–23 युवाओं के लिए भी ट्रायल का आयोजन किया गया था, जिसमें 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया।