फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में 20 नवंबर से अंतर-महाविद्यालय पुरुष बैडमिंटन का महाकुंभ

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चंबा ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में होने वाली इस स्पर्धा में प्रदेश के लगभग 35 कॉलेजों के करीब 230 खिलाड़ी खिताब के लिए पसीना बहाएंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक 24 कॉलेजों की टीमों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 नवंबर को होगा। एचपीयू शिमला के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं 22 नवंबर को समापन समारोह में एचपीयू के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें