फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ददाहू स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा

ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। इस पहल से विद्यार्थियों को पारंपरिक पुस्तकों के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल माध्यमों से भी अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। लाइब्रेरी में कंप्यूटर और टैबलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे विद्यार्थी स्कूल में खाली समय का सदुपयोग करते हुए अपने ज्ञान का विस्तार कर सकेंगे। बुधवार को स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक एवं बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर ने डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ कर इसे विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसका पूरा श्रेय स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य की दूरदर्शी सोच को जाता है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को पारंपरिक पद्धति के तहत किताबें पढ़ने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के माध्यम से अध्ययन करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके अलावा इंटरनेट सहित अन्य आवश्यक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। विद्यार्थी स्कूल में रहकर ही इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और अध्ययन के नए अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जगपाल कंवल, उपप्रधानाचार्य दीपराम शर्मा, जगदीश सैनी, प्रमोद ठाकुर और नेहा शर्मा सहित स्कूल के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें