फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: चिकित्सा अधिकारियों और सीएचओ को दिया टीबी निवारक चिकित्सा का प्रशिक्षण

Krishan Singh Updated Sat, 12 Jul 2025 06:18 PM IST

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से शनिवार को नाहन में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान धगेड़ा खंड के चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों को टीबी निवारक चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने आशा कार्यकर्ताओं से क्या-क्या काम लेना है, कैसे सही प्रकार से बलगम सैंपल लेने हैं के बारे में बताया। उन्होंने प्रशिक्षक डॉ. कृतिका शर्मा ने सभी सक्रिय टीबी रोगियों के संपर्क में आए लोगों की टीबी निवारक चिकित्सा शुरू करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने दवाइयां और कितनी खुराक देनी है इसके बारे में बताया। डॉ. तान्या अग्रवाल ने राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जोखिम कारक जनसंख्या, जिसके 32 वर्ग हैं के साई टेस्ट करने, प्रतिक्रिया को लेकर जानकारी प्रदान की। एसटीएस सुरेश शर्मा ने निक्षय पोषण और निक्षय मित्र योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि खंड धगेड़ा में 250 से अधिक टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। इस अवसर पर डॉ. काम्या गुप्ता, डॉ. सौरभ मिन्हास, डॉ. निखिल गर्ग, स्वास्थ्य शिक्षा का कृष्णा राठौर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें