फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 02:32 PM IST

प्रदेश सरकार की नीतियों और कथित तौर पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय नाहन में प्रदर्शन किया। बड़ा चौक से शुरू हुआ प्रदर्शन शहर के मुख्य बाजार, गुन्नूघाट, मालरोड और दिल्ली गेट से होते हुए हिंदू आश्रम नाहन में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सरकारी संस्थानों को बंद करने, खस्ताहाल सड़कों, चुनावी गारंटियां पूरी न करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध न करवाने समेत विभिन्न मुद्दे उठाए गए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को प्रतिवर्ष एक लाख नौकरियां देने और महिलाओं को 1500-1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने सहित कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार के कार्यकाल के बावजूद ये वादे पूरे नहीं हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें