फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश कश्यप बोले- सरकार ने पौने चार वर्षों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लिया कर्ज

शिमला जिला परिषद में 26 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा की जीत को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने इस जीत को सुक्खू सरकार के पतन की शुरुआत करार देते हुए कहा कि पंचायत, जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस के खिलाफ जनता के बदलते रुख का स्पष्ट संकेत दे दिया है। नाहन में मीडिया से बातचीत में सांसद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला जिला परिषद चुनाव को रूटीन मैटर बताए जाने पर सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि जब नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए तो हार को सामान्य प्रक्रिया बताकर बचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावों को लंबे समय तक टालती रही, लेकिन जनता ने मौका मिलते ही अपना फैसला सुना दिया। सांसद ने प्रदेश सरकार पर विकास ठप करने और चुनावी वादों से पीछे हटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले किए बड़े-बड़े वादे पूरे नहीं किए। पूर्व भाजपा सरकार की कई जनहितकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने पौने चार वर्षों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है, लेकिन यह मालूम नहीं है कि यह पैसा जा कहां रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें