कारमल कान्वेंट स्कूल नाहन में बुधवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। इस मौके पर शिक्षा सत्र में अपनी-अपनी कक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सिस्टर उदया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि मैनेजर सिस्टर मिरांडा विशेष रूप से मौजूद रहीं। छात्र परिषद में दसवीं बी कक्षा के सात्विक को हेड ब्वाय और दसवीं ए की भाव्या शर्मा को हेड गर्ल चुना गया। जबकि दसवीं बी कक्षा का अरनव शर्मा वाइस हेड ब्याय और इसी कक्षा की एंजल को वाइस हेड गर्ल चुना गया।