जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।