सिरमौर जिले के ऊपरी इलाकों में देर रात से बर्फबारी का क्रम जारी है। बर्फबारी व भारी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। हरिपुरधार, चूड़धार, नौहराधार के आसपास के इलाकों में लगातार बर्फबारी होने के चलते जहां पर्यटकों के वाहन फंसे हैं तो वहीं यहां स्थानीय लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की माने तो लगातार अनावश्यक रूप से ऐसी बर्फबारी के मौसम में यात्रा न करने वाहन न चलने की अपील की जा रही है । गौरतलब है कि बर्फबारी होने के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है और कई तरह के सड़क हादसे सामने आते हैं । जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।