फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली पवित्र छड़ी यात्रा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 04:15 PM IST

नाहन शहर में रविवार को छड़ी पर्व व छड़ियों का मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में काफी लोगों ने शिरकत की। पवित्र गुग्गा माड़ी पर नाहन के स्थानीय व साथ लगते क्षेत्रों से आए श्रद्घालुओं ने माथा टेका। इस मौके पर बागड़ देश के जाहरवीर गुगापीर जी महाराज की छड़ी को गुग्गापीर की माड़ी पर लाया गया। इससे पूर्व छोटा चौक नाहन से इस पवित्र छड़ी को ढोल नगाड़ों के साथ पूरा बाजार में घुमाया गया। स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मेले खरीदारी की। इस बार का मेला बारिश के कारण बुरी तरह से प्रभावित रहा। सुबह के समय शहर में बहुत तेज बारिश हुई। दोपहर में घने बादल छाये रहे, इस दौरान बीच बीच में बहुत हल्की बारिश भी हुई। बारिश के कारण व्यापारियों को दुकानें लगाने में काफी दिक्कतें हुई। बहुत सी दुकानें तो तीन बजे लगी ही नहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें