फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: कन्या स्कूल नाहन में धूमधाम से मनाया एनसीसी दिवस

अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 11:48 AM IST

पीएमश्री राजमाता मंदालसा राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में एनसीसी दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय की भाषा अध्यापिका एवं पूर्व एनसीसी कैडेट किरण गौतम के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने छात्राओं को एनसीसी दिवस के महत्व के बारे में बताया और जीवन में अनुशासन अपनाने पर बल दिया। इसके बाद एनसीसी कैड्ेटस ने स्किट, एनसीसी गीत और हिमाचली लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी और तालियां बटोरीं। अंत में विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ममता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एकता, अनुशासन और सेवाभाव के मूल्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद सीटीओ योजना मेहता के नेतृत्व में छात्राओं की ड्रिल, स्वच्छता अभियान, पोस्टर निर्माण और नशा निवारण रैली जैसी गतिविधियां आयोजित की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें