फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मेडिकल कॉलेज में मोबाइल भंडारा वैन से वितरित किया प्रसाद

अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 03:48 PM IST

माता बालासुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की ओर से शुरू की गई मोबाइल भंडारा सेवा के अंतर्गत सोमवार को मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में भंडारा वितरण किया गया। मंदिर न्यास की मोबाइल भंडारा वैन के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को दाल, चावल और चपाती का प्रसाद बांटा गया। मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मोबाइल भंडारा वैन सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से श्रद्धालु अपने चयनित स्थानों पर निर्धारित शुल्क पर भंडारा बुक कर सकते हैं, जिसमें भोजन प्रसाद मंदिर की ओर से तैयार कर वैन के माध्यम से संबंधित स्थल तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य माता बालासुंदरी के भंडारे की परंपरा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और समाज सेवा के भाव को सशक्त करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें