एनएसयूआई की ओर से जिलाध्यक्ष मनदीप ठाकुर के नेतृत्व में उड़ीसा के बालासोर में सौम्यश्री के साथ हुए अन्याय के विरोध में उड़ीसा सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। मनदीप ठाकुर ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी एक साथ मिलकर सौम्यश्री के लिए न्याय की मांग करनी चाहिए। ताकि फिर कोई इस प्रकार बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश न करे।