फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई मैदान के लिए दिए 15 लाख रुपये

अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Nov 2025 05:36 PM IST

हिमालय यूथ स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब शिलाई की ओर से पंचायत ग्राउंड शिलाई में तीन दिवसीय 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट बुधवार को शुरू हुए। उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि वह 42 सालों से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। उद्योग मंत्री ने शिलाई मैदान के लिए 15 लाख, सामुदायिक भवन शिलाई के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मैदान के ऊपर से गुजर रहे तार को हटाने या उनकी उचित व्यवस्था करवाने का आश्वासन भी दिया। हिमालय यूथ स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब शिलाई के अध्यक्ष रमेश नेगी ने तीन दिवसीय 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, शिमला तथा सिरमौर जिले के प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी महिला की 10 टीमें और पुरुष की 30 टीमें, वॉलीबॉल की 20 टीमें, क्रिकेट में 50 टीमें, चेस के 50 प्रतिभागी और बैडमिंटन की अंडर-16 की 50 टीमें, ओपन में 60 टीमें, 35 वर्ष से अधिक आयु की 70 टीमों के करीब 900 प्रतिभागी भाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें