राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एचपीएस प्रवीर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत रहे। जबकि उद्यमी राजीव ठाकुर विशेष अतिथि रहे। दोनों अतिर्थियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल में मेधावी और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।