फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: ब्रह्माकुमारी केंद्र नाहन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:16 PM IST

ब्रह्माकुमारी केंद्र नाहन में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी शुरुआत राजयोग मेडिटेशन के शांतिपूर्ण सत्र से हुई, जिसमें बच्चों ने मन को एकाग्र करना और सकारात्मक सोच विकसित करने की कला सीखी। इसके बाद बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रमा दीदी ने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास का संकल्प है। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। केंद्र में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा को सराहा और ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। अंत में, सभी ने विश्व शांति और बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें