फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: संस्कृत कॉलेज में रक्तदान शिविर, 41 रक्तदाताओं ने किया महादान

अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Oct 2025 05:44 PM IST

रोटरी क्लब नाहन व गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वाधान से बुधवार को महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 41 छात्र-छात्राओं और लोगों ने रक्तदान कर अनमोल जिंदगी बचाने में अहम योगदान दिया। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त एकत्रित करना ही नहीं बल्कि समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सन्नी कुमार ने रोटरी क्लब नाहन और मेडिकल कॉलेज नाहन से आई टीम का धन्यवाद किया। रक्दान करने वालों के लिए एलआईसी की ओर से संजय गुप्ता और उनकी टीम ने रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल, जगदेव रेतका, अश्विनी शर्मा, वीके अरोड़ा, नीरज गुप्ता, भविष्य गौतम, दिलप्रीत, सुनील शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम ओंकारचंद, रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. स्मिता शर्मा, डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा और महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें