गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राक् शास्त्री प्रथम वर्ष से लेकर शास्त्री अन्तिम वर्ष कक्षा तक के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने नशा से दूर रहने के लिए प्रतिज्ञा ग्रहण की। विद्यार्थियों ने प्रतिज्ञा ली कि वह स्वयं सभी प्रकार के नशे से दूर रहकर अपने मित्रों और सगे सम्बन्घियों को भी नशे से दूर रहने के लिएं प्रेरित करेंगें। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के वेदाचार्य डॉ सन्नी कुमार के निर्देशन में हुआ। इन्होंने विद्यार्थियों का नशे से दुष्प्रभावों को बताते हुए, नशामुक्ति अभियान से भी अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्य डॉ ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ.सोमदत्त, डॉ.विनीता पाल, तारा चन्द, मो.अली, नीरजा चौहान, नरेन्द्रसिंह इत्यादि समस्त प्राध्यापकवर्ग एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।