फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: वालिया माइन के पास भारी मलबा गिरने से संगड़ाह-रेणुका मार्ग तीन घंटे से बंद

Ankesh Dogra Updated Thu, 06 Aug 2026 03:17 PM IST

सिरमौर जिले के संगड़ाह-रेणुका जी मुख्य मार्ग पर वालिया माइन के समीप गुरुवार को भारी मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क करीब तीन घंटे से बंद रहने के कारण मार्ग के दोनों ओर दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गए और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान एक बाइक सवार मलबे के बीच से अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करता दिखाई दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऐसे प्रयासों को बेहद खतरनाक बताते हुए लोगों से जोखिम न उठाने और प्रशासन की ओर से सड़क खुलने का इंतजार करने की अपील की। स्थानीय लोगों का कहना है कि वालिया माइन के पास हर बरसात में यही स्थिति बन जाती है। उनका आरोप है कि पहले भी कई बार मलबा और चट्टानें गिरने से वाहन और बाइक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस संवेदनशील स्थल पर दीर्घकालिक सुरक्षा व्यवस्था करने और भूस्खलन रोकने के प्रभावी उपाय अपनाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें