सिरमौर के भरली गांव के निवासी नेत्र सिंह चौहान वीरवार को भारतीय सेना की 14 डोगरा रेजिमेंट से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव पहुंचे। यहां उनका भरली गांव समेत आंजभोज की 11 पंचायतों के लोगों ने स्वागत किया। वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी नीलम चौहान, माता धनों देवी, पिता मदन सिंह, भाई जगदीश चौहान व रजनीश चौहान भी मौजूद रहे। नेत्र सिंह बताया कि वह 1997 में सेना के 14 डोगरा में शामिल हुए थे। इस बीच उनको पठानकोट लेह लद्दाख, कश्मीर, असम जैसे बहुत ही संवेदनशील इलाकों में सेवा करने को मौका मिला है।