फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नेशनल युवान फैलोशिप में हिमाचल प्रदेश को तीसरा स्थान

Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 04:08 PM IST

राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल युवान फैलोशिप-2025 में हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को की गई थी।  इसमें गुजरात पहले, उड़ीसा दूसरे और हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर को प्रदेश की ओर से डॉ. एसएन सुब्बाराव के जन्मदिन पर 7 फरवरी को पंजाब के लहरा गागा  में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर ने बताया कि 2 से 8 अक्तूबर तक आयोजित युवान फैलोशिप के तहत नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल के स्वयंसेवकों ने दान उत्सव मनाया। सोलन स्थित देश के एकमात्र मानव मंदिर में लाईलाज बीमारी मस्कूलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त बच्चों को फूड पैकेट्स बांटे। साथ ही सोलन की सारथी संस्था के साथ मिलकर सोलन के बाईपास में झुग्गी में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोज आंजी में  नशा निवारण के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा सोलन  के स्कूलों में इको क्लब के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें