नाहन शहर में लोगों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम राजीव सांख्यान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों साथ मिलकर निरीक्षण किया। इस दौरान जहां शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों की ओर से किए गए अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है तो वहीं इधर-उधर पार्क वाहनों से आ रही समस्याओं को लेकर भी सख्त हिदायतें दी गई। एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि लगातार बढ़ती शहर की जनसंख्या से आ रही समस्याओं और परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सुझाव आमंत्रित किए थे। इस पर प्रशासनिक अधिकारी शहर के मुख्य स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और यहां किए जाने वाले कार्यों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं जो डीसी सिरमौर को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण और सड़कों किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों से मुख्य रूप से परेशानी बनी हैं इसके अलावा यहां लोगों को आ रही अन्य समस्याओं के समाधान करने को लेकर भी कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर आज शहर का दौरा किया जा रहा हैं।