रेणुका बांध के विस्थापितों ने बांध प्रबंधन और प्रदेश सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। अपने आरोपों को लेकर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन पहुंचा और मांगों को लेकर उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र के जरिये विस्थापितों ने डीसी को बताया कि उनकी मांगों को लेकर न तो बांध प्रबंधन और न ही सरकार है। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।