साहिबजादा बाबा अजीत सिंह राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में ये प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार, विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी मनीष तोमर व परविंदर सिंह बिट्टू ने किया। तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 26 टीमें में भाग ले रही है। इसमें गर्ल्स की 12 टीम पहुंची है। शुरुआती महिला वर्ग के मैच में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल सिरमौर की टीम ने मंडी की टीम को 56 -12 के विशाल अंतर से हरा कर अगले चरण में प्रवेश किया है।