फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से गेहल गांव में बिजली संकट, पंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी

Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 04:18 PM IST

ग्राम पंचायत गेहल में बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। भारी वर्षा के दौरान गांव का 25 केवी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। इसके चलते पूरे गांव में करीब पांच से छह दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लगभग 60 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले करीब आठ महीनों के दौरान ट्रांसफॉर्मर कई बार खराब हो चुका है, जिससे बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। पंचायत प्रधान ओपी ठाकुर ने बिजली बोर्ड से गांव की वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए ट्रांसफॉर्मर को मुख्य सड़क के पास स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर की वर्तमान लोकेशन सबसे बड़ी समस्या है। मुख्य सड़क से ट्रांसफॉर्मर तक पहुंचने के लिए 500 से 700 मीटर की कठिन पहाड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है। प्रधान ओपी ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की इस मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामवासी लोकतांत्रिक तरीके से बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें