फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मेडिकल कॉलेज नाहन में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, प्रशिक्षुओं को नशे पर बांटा ज्ञान

Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 04:39 PM IST

युवा बुरी संगत से दूर रहें और ऐसा कोई अनैतिक कार्य नहीं करें कि उन पर पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़े। यदि एक बार एफआईआर दर्ज हो गई तो चरित्र प्रमाण पत्र में इसे शामिल किया जाएगा। इसके बाद नौकरी मिलनी मुश्किल हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज नाहन में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने कही। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रधानाचार्य डॉ. एसएस डोगरा भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में डीएसपी ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। समाज में नशे का कारोबार कैसे फैल रहा है और नशे पर शिकंजा कसने के लिए एनडीपीएस एक्ट में क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं, प्रोजेक्टर के जरिये इसकी प्रस्तुति भी दी। डीएसपी ने कहा कि पड़ोसी देश भारत में नार्को आतंकवाद से तबाह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से नशे की खेप ड्रोन के जरिये पंजाब आदि क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है और वहां से नशे के तस्कर उसे चंडीगढ़ ला रहे हैं। यह भी बताया कि कैसे चंडीगढ़ से उसे हिमाचल लाया जा रहा है। मुख्य ड्रग तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस के प्रयासों और मुश्किलों को भी प्रोजेक्टर के जरिये विस्तार से बताया। डीएसपी ने कई उदाहरण और डैमो देकर बताया कि कैसे 16 से 25 साल के बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने नशे का कारोबार और सेवन करने वालों की संगत में रहने वालों को क्या-क्या परेशानी आ सकती है, इसकी भी जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें