नाहन के रानीताल वार्ड में गुन्नुघाट बाजार से सटी गली में चार महीने से पानी व्यर्थ बह रहा है। यहां पेयजल पाइपों में लीकेज चल रही है। इस कारण पानी व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। स्थानीय राकेश, मुकेश, अंजेश, जितेंद्र ने जलशक्ति विभाग से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि दूसरे लोगों को सबक मिले और वह समय पहले अपनी पाइपों की लीकेज दुरूस्त करवाएं।