फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: निपुण भारत मिशन के तहत नाहन में शिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण, बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुधारने पर जोर

सरकारी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डाइट नाहन में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सिरमौर जिले के 16 ब्लॉकों के 64 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित की प्रारंभिक समझ विकसित करने के नए और प्रभावी तरीके सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कक्षा में किस तरह की शिक्षण गतिविधियां अपनाई जा सकती हैं। इसके साथ ही शिक्षकों को निपुण उत्सव के आयोजन से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक आगे अपने-अपने ब्लॉकों में अन्य शिक्षकों को भी इन तरीकों से अवगत करवाएंगे। ये शिक्षक डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप (डीआरजी) के रूप में सेवाएं देंगे और जिले के अन्य स्कूलों में शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान जिला समन्वयक राजकुमार शर्मा ने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के महत्व से भी अवगत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें