फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: जमटा स्कूल में एनएसएस शिविर, स्वयंसेवियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नाहन(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमटा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में ग्राम पंचायत नावाणी जमटा के उपप्रधान राजेंद्र चौहान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई, कक्षाओं और शौचालयों की स्वच्छता, चारदीवारी पर रंग-रोगन और सीढ़ियों की रंगाई की। उन्होंने विद्यालय को मुख्य सड़क से जोडऩे वाली संपर्क सड़क की मरम्मत भी की। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों ने श्रमदान, स्वच्छता और सामुदायिक सहयोग का प्रभावी संदेश दिया। शिविर में आयोजित विभिन्न जागरूकता सत्रों में संसाधन व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। बैंक प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा ने बैंक धोखाधड़ी से बचाव, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानियों और सपनों का संचय योजना की जानकारी दी। वन रेंज जमटा के आरओ प्रेम कंवर ने विद्यार्थियों को कोडिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें