फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: राष्ट्रगीत मामले पर सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 02:05 PM IST

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए कश्यप ने कहा कि कांग्रेस एक ओर हाथ में संविधान लेकर उसकी दुहाई देती है, जबकि दूसरी ओर देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर दोहरा रवैया अपना रही है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरे गाए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित करना निंदनीय है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें