नाहन शहर के वार्ड नंबर-8 रानीताल में पेयजल लीकेज के चलते रोजाना बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। वार्ड की अशोक की चक्की वाली गली में पिछले करीब दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक लीकेज को ठीक नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी पूनम चौहान, पंकज और किरण ने बताया कि लंबे समय से पानी व्यर्थ बहने के कारण पेयजल की बर्बादी हो रही है। साथ ही लगातार पानी बहने से सड़क भी खराब हो रही है।