फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नागेंद्र सिंह फिर बने मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला इकाई के प्रधान

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग जिला सिरमौर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन गुरुवार को नाहन में किया गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सभागार में एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान राम चंद्र की देखरेख में सर्वसम्मति से नागेंद्र सिंह को फिर से प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रोमिला ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, साकेत कुमार को महासचिव, इंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार, राजेश शर्मा को मुख्य लेखा परीक्षक, मनीष कुमार, पवन कुमार, गुरदीप सिंह और घनश्याम को उपप्रधान बनाया गया। रुपेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, दलीप कुमार, दिग्विजय पाल शर्मा और दिनेश कुमारी को संगठन सचिव, मनजीत सिंह और रामस्वरूप को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। भूपाल सिंह को अतिरिक्त महासचिव, नागिंद्र सिंह को प्रेस सचिव, चंद्र प्रकाश को कानूनी सलाहकार, सुमित कुमार, बबलू और किशन पुंडीर को संयुक्त सचिव बनाया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती और कार्यों के अलावा लोकहित में सकारात्मक कार्य करने की शपथ ली। अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को सक्षम मंच पर उठाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य उपप्रधान रामचंद्र ने सरकार और विभाग के मंत्री से अधीक्षक ग्रेड दो पद खत्म न करने का आग्रह किया। इस अवसर पर 50 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें