डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस दौरान उन्होंने शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया।